ज्वालागंज चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, तीस एसआई इधर से उधर
Fatehpur News - फतेहपुर में एसपी ने चौकी प्रभारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किये हैं। 30 चौकी प्रभारी इधर-उधर किये गए हैं। ज्वालागंज चौकी प्रभारी भारत सिंह को विवेचना में लापरवाही के चलते लाइन हाजिर किया गया है। नए प्रभारी विभिन्न चौकियों पर नियुक्त किये गए हैं।

फतेहपुर। लंबे समय बाद एसपी ने बड़े पैमाने पर बुधवार को चौकी प्रभारियों के तबादले किये। तीस चौकी प्रभारी इधर से उधर किये गए। जिनमें से ज्वालागंज चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विवेचना में लापरवाही बरतने पर ज्वालागंज चौकी प्रभारी भारत सिंह को लाइन हाजिर किये गए हैं। एसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार एसआई ब्रजेश कुमार यादव को मलवां थाना से चौकी प्रभारी औद्योगिक मलवां बनाया गया है। अनीश कुमार शुक्ला को एआरटीओ चौकी प्रभारी से असनी चौकी, योगेश कुमार यादव को थाना हथगाम से एआरटीओ चौकी प्रभारी बनाया गया है।
सदर कोतवाली में तैनात अविनाश कुमार मिश्र को अमौली चौकी प्रभारी, रविकांत को असनी से खागा कस्बा प्रभारी, धीरेंद्र कुमार पांडेय को सठिगवा से विजयीपुर चौकी प्रभारी और राय साहब यादव को हरिहरगंज चौकी से सठिगवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। योगेंद्र प्रताप सिंह खखरेरु थाना से हरिहरगंज चौकी प्रभारी और राज नारायण नायक को कस्बा बिंदकी से मड़ौली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चंदन सिंह को पुलिस लाइन से बिंदकी कस्बा प्रभारी बनाया गया है। राजेश कुमार पाठक को हुसैनगंज थाना से लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी, हिमांशु सिंह को कल्यानपुर थाना से नौबस्ता चौकी प्रभारी, विनीत कुमार उपाध्याय को आबू नगर से किशनपुर चौकी प्रभारी धाता और सावन कुमार पटेल को किशनपुर से जोनिहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। प्रमोद कुमार सिंह को सरकंडी से परवेजपुर चौकी प्रभारी, संजीव कुमार यादव को थरियांव थाना से भिटौरा चौकी प्रभारी, परवेज अहमद को सुल्तानपुर घोष थाना से देवरी बुजुर्ग चौकी प्रभारी, गुलाब चन्द्र मौर्य को जिला अस्पताल से राधा नगर चौकी प्रभारी, रोहित कुमार को राधा नगर से दतौली चौकी प्रभारी, रवि सिंह को बिंदकी से आबू नगर भेजा गया है। बुद्धिमान सिंह को नौबस्ता से एसएसआई हुसैंनगंज, राज कुमार यादव को देवरी बुजुर्ग से सदर कोतवाली, राजेश कुमार को परवेजपुर से एसएसआई ललौली और संतोष कुमार शुक्ला को लखनऊ बाईपास से एसएसआई राधा नगर थाना नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


