ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरगाय के गोबर से निर्मित दिए बाजार में मचाएंगे धूम

गाय के गोबर से निर्मित दिए बाजार में मचाएंगे धूम

फतेहपुर। संवाददाता इस बार दीपावली में गाय के गोबर से निर्मित स्वेदेशी दिए बाजार...

गाय के गोबर से निर्मित दिए बाजार में मचाएंगे धूम
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरThu, 28 Oct 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। संवाददाता

इस बार दीपावली में गाय के गोबर से निर्मित स्वेदेशी दिए बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है। इन दियों का निर्माण समाजसेवी अशोक तपस्वी द्वारा कराया जा रहा है। गाय के गोबर से शुभ-लाभ सहित पूरी पूजा की किट तैयार कराई जा रही है। जिसे बाजार में बेचा जाएगा, इस कारोबार से डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं को रोजगार भी दिया गया है।

चाइना निर्मित रंग बिरंगे दियो की तर्ज पर स्वदेशी तकनीकि से दीपावली पर होने वाली गणेश व लक्ष्मी की पूजा सहित गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से निर्मित दियों का बड़ी संख्या में निर्माण कराया जा रहा है। गाय के गोबर से दियों का निर्माण करा रहे समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य व गौशालाओं से गाय के गोबर को बर्बाद होने से बचाने के लिए उनके द्वारा इस प्रकार के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बताया कि गोबर से छोटे से लेकर बड़े तक दियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही सिंदूर दानी, अखण्ड ज्योति, शुभ-लाभ, स्वास्तिक, ओम सहित पूजा किट भी गाय के गोबर से तैयार कराई जा रही है। जिसको निर्मित करने के लिए 22 महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें