
हो रहे अवैध निर्माण के विरोध में सभासद लामबंद
Fatehpur News - फतेहपुर में नजूल की बेश कीमती जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ सभासद लामबंद हो गए हैं। सभासदों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की है कि लाखों रुपए की जमीन पर निर्माण रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। निर्माण कार्य एक माह से जारी है और इसकी जांच की मांग की गई है।
फतेहपुर, संवाददाता। नजूल की बेश कीमती जमीन पर कराई जा रहे निर्माण पर अधिकारियों के रवैया को लेकर अब सभासद भी लामबंद होकर विरोध में उतर आये। आधा दर्जन सभासदों ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है बिन्दकी नगर के फाटक बाजार में नजूल लैंड की करोड़ों रुपए बेस कीमती जमीन पर सत्ता के दम पर अवैध रूप से लगभग एक माह से कराई जा रहे निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों के साथ अब नगर पालिका परिषद के सभासदों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। एक मंजिला तैयार कर दूसरे खंड पर हो रहे निर्माण को लेकर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों से की गई शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सभासद सुनील पाल की अगुवाई में सभासदों ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत कर कहा है कि करोड़ों रुपए की जमीन पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण पर शिकायतों के बाद भी नहीं रोका जा रहा और लगातार निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्व में इसी निर्माण को रोकने के साथ-साथ जेसीबी द्वारा दहा दिया गया था फिर एक माह बाद शुरू किए गए निर्माण कार्य को क्यों नहीं रोका जा रहा मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




