125 ई-रिक्शा के साथ निकला राज्य मंत्री का काफिला

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपील की और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा के साथ जुलूस निकाला। कृष्णा ने अपनी शादी बैलगाड़ी में होने की बात बताई और कहा कि अब वह बग्घी में चल रही हैं।

125 ई-रिक्शा के साथ निकला राज्य मंत्री का काफिला

फतेहपुर। सूबे की सरकार में राज्यमंत्री का ओहदा मिलने के बाद प्रथम आगमन पर कृष्णा पासवान को जिले में कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ है। बग्घी व करीब सवा सौ ई रिक्शा से काफिलें रंग राज्य मंत्री में शहर के प्रमुख चौराहों में महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। राज्यमंत्री ने ईंघन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मंच से आभार व्यक्त किया। लखनऊ बाईपास पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह

डीजल और पेट्रोल के वाहनों का उपयोग कम करने का संदेश देने के लिए कार्यकर्ता करीब सवा सौ ई-रिक्शा पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी और जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल एक सुसज्जित रथ (बग्घी) पर सवार हो काफिले की अगुवाई की। जुलूस बिजली पासी चौराहा पहुंचा, जहां महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अटल बिहारी चौराहा में राज्य मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रमुख मार्गों बाकरगंज, ज्वालागंज बस स्टॉप, वर्मा तिराहा और आईटीआई रोड से होते हुए जुलूस पटेल नगर स्थित राज्यमंत्री के निजी आवास के बाहर आयोजित स्वागत सभा में पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर राज्यमंत्री अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा में जिस तरह से अनुसूचित की महिला को मंत्री बनाया गया है, उसके लिए पूजा जनपद शीर्ष नेतृत्व का आभार व अभिनंदन करता है। यहां विधायक राजेंद्र पटेल,अभय प्रताप सिंह, विकास गुप्ता, रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, करण सिंह पटेल, मनोज शुक्ला, प्रभुदत्त दीक्षित, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, मुखलाल पाल, सुशील मौर्या, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह,पंकज त्रिपाठी, विकास पासवान, प्रवीण सिंह, अमित तिवारी, ओम जी मिश्रा, बलराम द्विवेदी, लवकुश मौर्या , अर्चना त्रिपाठी, रिंकू लोहारी समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP

कृष्णा पासवान का संदेश

मेरी शादी बैलगाड़ी में हुई और आज बग्घी मिली: कृष्णा

कृष्णा पासवान ने कहा कि जिला और खागा विधान सभा के लोगों का आभार,आपकी ताकत के बदौलत हम आज यहां तक पहुंचे हैं। पर्यावरण के साथ ही वैश्विक संकट की सम्भावना को देखते हुए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल की बचत के सुझावों को मानना चाहिए, ऐसी मेरी भी आप सभी से अपेक्षा है। कहा कि मेरी शादी बैलगाड़ी से हुई थी,आज जब मंत्री बनी तो आप सभी के स्नेह के चलते आज बग्घी से चलने का अवसर मिला। हम बिजली पासी, महाराजा लाखन पासी के वंशज हैं सदैव आप सभी के प्रति सदैव सेवा गतिविधि में तत्पर रहूंगी।

सामान्य प्रश्न

कृष्णा पासवान का स्वागत कहाँ किया गया?
कृष्णा पासवान का स्वागत फतेहपुर जिले में कई स्थानों पर किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।