Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsKPA Season-7 Kuldeep Eleven Khaga Advances to Finals After Defeating Barabanki in Semifinals
कुलदीप इलेवन खागा ने किया फाइनल में प्रवेश

कुलदीप इलेवन खागा ने किया फाइनल में प्रवेश

संक्षेप:

Fatehpur News - कुलदीप इलेवन खागा ने किया फाइनल में प्रवेशकुलदीप इलेवन खागा ने किया फाइनल में प्रवेशकुलदीप इलेवन खागा ने किया फाइनल में प्रवेशकुलदीप इलेवन खागा ने किय

Jan 16, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

विजयीपुर, संवाददाता। किशनपुर कस्बे के नागा बाबा क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे केपीएप सीजन-7 में शुक्रवार को तीन सेमीफाइनल सहित तीन मैच खेले गए। जिसमें कुलदीप इलेवन खागा ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। खागा की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बारांबकी को शिकस्त दी। पहला क्वार्टर फाइनल मैच बाराबंकी व कल्लू जिम खागा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्लू जिम की टीम ने निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाए, दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन का करते हुए मैच चार विकेट से जीतकर सेमी फाइलन में प्रवेश किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाराबंकी के अरबाज को तीन विकेट लेने व नौ रन का योगदान देने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कुलदीप इलेवन खागा व उन्नाव के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कुलदीप इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 158 रनों लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उन्नाव की टीम मात्र 113 रन पर आल आउट हो गई। खागा की ओर से 29 गेदों में धुआंधार 71 रन बनाकर अभिषेक मैन आफ द मैच बने। जिसके बाद बाराबंकी और कुलदीप इलेवन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुलदीप इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 148 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम के ओपनर बल्लेबाज रजत और सोनू ने टीम को बेहतर शुरुआत दी। लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। नतीजतन टीम 131 रन ही बना सकी। कुलदीप इलेवन के रवि मौर्य को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति ने बताया फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। जिसमें विजेता टीम को 1.61 लाख व उपवितेजा को 80 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही और मैन आफ द सीरीज के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा, खनन इंस्पेक्टर विपेंद्र राजभर, जितेंद्र सिंह, अरविंद मिश्रा, ओमकार सिंह, तेज बहादुर सिंह, शालू, पम्मू आदि मौजूद रहे। केपीएल सीजन-7... -सेमी फाइनल में बाराबंकी को 17 रन से हराया फोटो संख्या-22 परिचय-मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा