Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsKhaga Municipality Celebrates 99th Foundation Day with Enthusiasm and Community Participation
धूमधाम से मनाया गया 99वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया 99वां स्थापना दिवस

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर, संवाददाता। नगर पंचायत खागा का 99वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग भरे

Jan 02, 2026 09:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर, संवाददाता। नगर पंचायत खागा का 99वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग भरे वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर को फूलों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस की बधाई दी । इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि खागा नगर पंचायत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर को स्वच्छता, सड़क, पेयजल और जनसुविधाओं के क्षेत्र में और मजबूत किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से खागा को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने का प्रयास लगातार जारी है। अब नगर पालिका का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामगोपाल सिंह, श्रीपाल पासवान, यशवंत सिंह, रामप्रकाश मौर्य, अखिलेश मौर्य, समेत नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।