ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरजुनू अवार्ड के नामितों को किया गया सम्मान

जुनू अवार्ड के नामितों को किया गया सम्मान

फतेहपुर। हिन्दुस्तान संवाद आईटीआई रोड स्थित एक आवास पर विश्व मानव संघ द्वारा मानव...

जुनू अवार्ड के नामितों को किया गया सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरFri, 01 Jan 2021 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। हिन्दुस्तान संवाद

आईटीआई रोड स्थित एक आवास पर विश्व मानव संघ द्वारा मानव दिवस 2021 व 23 वा अंतरराष्ट्रीय जुनू अवार्ड 2020 समारोह मनाया गया। इसके साथ ही जुनू अवार्ड के लिए नामित हुए लोगों का फूलमाला व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करने के साथ ही प्रशस्तिपत्र भी दिया गया।

विश्व मानव संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्व. डा. रश्मि भूषण जुनू, स्व.प्रेमलता एवं इटली के प्रसिद्ध वैज्ञानिक,इंजीनियर व चित्रकार लियनारदो द विंसी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात 23वें अंतरराष्ट्रीय जुनू अवार्ड 2020 के लिए नामित कुमार शेखर, ओजस्वी श्रीवास्तव को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र तथा विश्व मानव संघ के मेडल से सम्मानित किया गया। इनके अलावा समाज सेवा में योगदान देने वाले अभिनव श्रीवास्तव को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नीति श्रीवास्तव द्वारा विश्व मानव संघ एवं इसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस क्रम में शिक्षा, कला, नृत्य, गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जन भर से अधिक बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हे सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिवशरण सिंह अंशुमाली, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, डा. अनुराग श्रीवास्तव, जयगोपाल श्रीवास्तव, नवीन भूषण, पद्मिनी श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, जफर इकबाल, सै. कमर फतेहपुरी, आचार्य रामनारायन, डा. बृजरानी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें