संविदाकर्मी से बदसलूकी पर हटाए गए जेई बहुआ

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर। उपभोक्ता के साथ मिलकर संविदाकर्मी के साथ बदजुबानी करना जेई बहुआ को महंगा पड़

संविदाकर्मी से बदसलूकी पर हटाए गए जेई बहुआ

फतेहपुर। उपभोक्ता के साथ मिलकर संविदाकर्मी के साथ बदजुबानी करना जेई बहुआ को महंगा पड़ गया। संविदाकर्मियों के मुखर होने पर विभाग ने उन्हें हटा दिया है। वहीं महिचा मंदिर उपकेंद्र में संविदा कर्मी के झुलसने की घटना में यहां के जेई को भी हटा दिया गया। दोनों मामलों को आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए एसई अनिल वर्मा ने कार्रवाई की है। बीते दिनों पोल लगाने और लाइन खींचने का काम करते समय जेई बहुआ कमल कुमार ने एक संविदाकर्मी के साथ बदजुबानी की थी। जिसके बाद संगठन के नेताओं ने लामबंद होकर एसई से मिलकर मामले का विरोध दर्ज कराया।

इसपर खबर का प्रकाशन होने के बाद एसई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेई कमल कुमार को बहुआ उपकेंद्र से हटाकर असोथर भेज दिया, जबकि प्रयागराज में तैनात रहे कीरत सिंह को बहुआ का नया जेई बनाया गया है। वहीं महिचा मंदिर में अकुलश कर्मी द्वारा पोल पर चढ़कर काम करने के दौरान झुलसने के बाद जेई अनूप कुमार को यहां से हटाकर खागा टाउन भेजा गया है। इसी प्रकार हथगाम के सिठौरा में प्राइवेट कर्मी की मौत होने के बाद वहां पर तैनात जेई मो.इम्तियाज हो भी हटा दिया गया है, उन्हे जहानाबाद भेजा गया है, जबकि जहानाबाद में तैनात रहे जेई विनोद कुमार तोमर को थरियांव और यहां तैनात रहे जितेंद्र पाल को हथगाम व सिठौरा का चार्ज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।