
परीक्षा केन्द्रों पर भेज दिए गए क्षमता से अधिक परीक्षार्थी
Fatehpur News - फतेहपुर में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडियट परीक्षाओं के लिए बनाए गए 109 परीक्षा केन्द्रों में मानकों का पालन नहीं किया गया है। 123 आपत्तियों में परीक्षा केन्द्रों के बीच की दूरी और क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटन शामिल हैं। कई विद्यालयों ने परीक्षा केन्द्रों की दूरी और क्षमता पर आपत्ति दर्ज कराई है।
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा बनाए गए प्रस्तावित 109 परीक्षा केन्द्रों में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। एआई के माध्यम से बनाए गए अधिकांश केन्द्रों में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक आवंटन होने से केन्द्रों के लिए परेशानी की वजह बन रहे हैं। चार दिसम्बर तक दर्ज कराईं 123 आपत्तियों में केन्द्रों के बीच की दूरी अधिक होना, क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटन और परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के लिए शामिल हैं। यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केन्द्रों की जो लिस्ट जारी की गई है उनमें से लगभग तीन दर्जन विद्यालय में क्षमता से अधिक परीक्षार्थी भेजे जा रहे हैं।

इनमें शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में भी शामिल हैं। वहीं एक दर्जन विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई है कि बच्चों का परीक्षा केन्द्र दूर बना दिया गया है। इसके अलावा कुछ विद्यालयों ने केन्द्र न बनाने तो कई ने विद्यालय बनाए जाने के लिए आपत्ति लगाई है। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया जाता है। उसमें कई कमरों की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही अन्य प्रशासनिक काम भी राजकीय इंटर कॉलेज से होते हैं। इसके बाद भी राजकीय इंटर कॉलेज में लगभग एक हजार परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह एक परेशानी का कारण है कि संकलन केंद्र व अन्य कार्यों के साथ ही इतने परीक्षार्थियों को कहां बैठाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




