
कागजों में विकास, धरातल में शून्य संग लाखों गबन
संक्षेप: Fatehpur News - विजयीपुर के एकौरा गांव में मनरेगा के कार्यों में अनियमितताओं की जांच के लिए लोकपाल पहुंचे। उन्होंने 11 बिंदुओं पर जांच की और फर्जीवाड़े पर नाराजगी जताई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और प्रधान के बीच कहासुनी हुई। अधिकारी ने जल्द जांच पूरी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विजयीपुर। मनरेगा से ग्राम पंचायत में हुए विभिन्न कार्यो में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को लोकपाल जांच के एकौरा गांव पहुंचे। मनरेगा तके 11 बिंदुओं की जांच के दौरान मिले फर्जीवाड़े पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान अफसर की मौजूदगी में शिकायतकर्ता व प्रधान के बीच कहासुनी हुई। अधिकारी ने जांच के शेष बिंदुओ की जल्द जांच कराकर खामियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विजयीपुर के एकौरा गांव निवासी विक्रम सिंह ने मनरेगा के कार्यो में बरती गई लापरवाही उजागर की थी। अफसरों से शिकायत करते हुए 11 बिंदुओं में जांच कराने की मांग रखी थी।

मंगलवार को लोकपाल राजबहादुर यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण किया। जहां पर नाली खुदाई, मिट्टी पुराई, नाली निर्माण, मेढ़बंदी समेत विभिन्न कार्यो को जांचा। विजयीपुर पंचायत के मजरा रसौली, एकौरा, पहवाहार, निहालपुर में मनरेगा से अबरार के खेत से बबलू के खेत तक मिटटी पुराई, नहर से मुन्ना के खेत व झल्लर के खेत से रिंकू के खेत तक नाली सफाई समेत कार्यो को जांचा। पलवाहार गांव में महिला रमदसिया ने जबरन पट्टे की जमीन पर जेसीबी मशीन से नाला खुदाई के आरोप लगाए। इसी दौरान शिकायतकर्ता व प्रधान पक्ष के लोगों के बीच कई दफा कहासुनी हुई। यहां एपीओ आशीष शर्मा, सचिव शिवनंदन सिंह, जेई शत्रुजीत समेत तमाम लोग रहे। लोकपाल राजबहादुर यादव ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं को जांचा है, शेष अगले सप्ताह की जाएगी। कार्यो में गड़बड़ी मिलने पर उचित कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




