18 बिंदुओं पर मिली खामियां, सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण
खखरेरू की ग्राम पंचायत कुल्ली में विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम पहुंची। सचिवों ने आवश्यक दस्तावेज नहीं दिए, जिससे नाराजगी जताई गई। शिकायत में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। जांच में 18 अनियमितताएं सामने आई हैं और सचिव को सभी अभिलेख 21 मई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

खखरेरू। विजयीपुर की ग्राम पंचायत कुल्ली के विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर चार सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। मानेगा और सड़क से संबंधित दस्तावेज सचिवों नहीं दे सके। साथ ही कार्यों में मिली खामियों पर पूर्व तथा वर्तमान सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। अफसरों ने आठ दिनों में अभिलेख प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए है। कुल्ली पंचायत के नरसिंह और शिवप्रकाश द्वारा डीएम को दी गई शिकायत में मनरेगा, आरसीसी सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 111 बिंदुओं पर जांच की मांग की थी। जिस पर डीएम ने जिल युवा कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता समेत चार सदस्यीय टीम को जांच के लिए नामित किया था।
जिसकी जांच में पहुंची टीम की प्राथमिक जांच में ही 18 बिंदुओं पर अनियमितताएं सामने आ गईं। टीम ने पूर्व सचिव व वर्तमान सचिव अक्षय सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही सचिव द्वारा मनरेगा और आरसीसी सड़क से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। टीम ने सचिव को निर्देश दिया है कि 21 मई को दोबारा होने वाली जांच के दौरान सभी संबंधित फाइलें और अभिलेख प्रस्तुत करें। अभिलेख उपलब्ध न होने पर कार्रवाई होगी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


