Fatehpur News: लाभांश बढ़ने पर खुश कोटेदार,भेजा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर में कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर लाभांश को 35 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। कोटेदारों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए सीएम और खाद्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। यह निर्णय गरीबों को खाद्यान्न वितरण में मदद करता है।

लाभांश बढ़ने पर खुश कोटेदार,भेजा ज्ञापन
लाभांश बढ़ने पर खुश कोटेदार,भेजा ज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुर। लंबे समय से कोटेदारों द्वारा लाभांश बढ़ाने को लेकर चली आ रही मांग पर बीते दिनों 35 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 कर दिया गया। जिस पर कोटेदारों ने खुशी का इजहार करते हुए ज्ञापन के माध्यम से सीएम व खाद्य एवं रसद मंत्री का आभार व्यक्त किया है। आल इंडिया फेयरफ्राइस शाप डीलर एसोसिएशन, उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। भारत साहू ने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न वितरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिसको देखते हुए बढ़ाया गया लाभांश वितरकों को आर्थिक मजबूती देने के साथ उनके हितों वाली है। कहा कि सीएम द्वारा जो तोहफा दिया गया है वह कोटेदारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। निमार्ेह उमेश त्रिवेदी ने कहा कि सेवा कार्य के प्रति प्रदेश सरकार ने विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए लाभांश में वृद्धि की है जो सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाती है। ज्ञापन भेजने वालों में सौरभ अग्रहरि सहित अन्य कोटेदार मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: लाभांश बढ़ने पर खुश कोटेदार,भेजा ज्ञापन