ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरफतेहपुर में झोपड़ी के बाहर सो रहे अधेड़ को आधी रात मार दी गोली

फतेहपुर में झोपड़ी के बाहर सो रहे अधेड़ को आधी रात मार दी गोली

फतेहपुर। झोपड़ीनुमा घर के बाहर सो रहे अधेड़ की आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुन बाहर...

फतेहपुर में झोपड़ी के बाहर सो रहे अधेड़ को आधी रात मार दी गोली
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 05 Dec 2021 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। झोपड़ीनुमा घर के बाहर सो रहे अधेड़ की आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुन बाहर निकले परिजनों को घटना की जानकारी हुई। चारपाई पर खून से लथपथ शव को देख कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्बे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

थरियांव थाने के दिमंबरपुर मजरे रामपुर थरियांव निवासी जलकेश उर्फ लाला लोधी (48) गांव के बाहर सखियांव रोड किनारे झोपड़ीनुमा घर बना कर परिवार के साथ रहता था। बीती रात परिवार के लोग झोपड़ी के अंदर और लाला लोधी बाहर टीनशेड के नीचे सो रहे था। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी शोभा देवी व बेटा इंदल बाहर आए तो चारपाई पर खून से लथपथ शव देख कर बिलख पड़े। हत्या की जानकारी से कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कानून व्यवस्था को देखते हुए तत्काल पुलिस शव को लेकर थाने चली गई। एसओ का कहना है कि अधेड़ की कई लोगों से रंजिश थी। अनुमान है कि रंजिशन उसकी हत्या की गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।

कई बिंदुओं पर टिकी जांच

बताते हैं कि लाला उर्फ जलकेश पूर्व में ट्रक चलाता था। इस दौरान उस पर फर्रुखाबाद के एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप था। लाला की जमीन समेत अन्य कई मामलों को लेकर भी कई लोगों से रंजिश बताई जा रही है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बेटे की मौत पर हुआ था बवाल

जलकेश उर्फ लाला के मासूम बेटे की वर्ष 2012 में हत्या हो गई थी। बलि दिए जाने के आशंका में जमकर बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने हाइवे को जाम कर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बवाल के मामले में लाला लोधी समेत आधा सैकड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें