अढ़ावल-दो पट्टाधारक पर 58.83..लाख का जुर्माना
Fatehpur News - फतेहपुर में मौरंग खदानों में अवैध खनन की शिकायतें बढ़ रही हैं। अढ़ावल दो मौरंग खदान में पट्टाधारक ने करीब 12 किसानों की निजी भूमि से मौरंग निकाली। जांच में अवैध खनन की पुष्टि पर 58.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ओवरलोडिंग के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है, जिसमें 193 वाहनों से 50.96 लाख रुपये वसूले गए।

फतेहपुर, वरिष्ठ संवाददाता मौरंग खदानो में पट्टाधारको की मनमानी नहीं थम रही है। कहीं जलधारा में खनन तो कहीं सीमा से बाहर खनन किया जा रहा है। नया मामला अढ़ावल दो मौरंग खदान का सामने आया है, जहां पट्टाधारक खंड से जुड़े किसानों के करीब 12.निजी भूमिधरी को खोद कर मौरंग निकाल ले गए. जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर विभाग ने पट्टाधारक को 58.83.लाख का जुर्माने की नोटिस जारी किया है.
जांच और कार्रवाई
बता दें कि दो दिन पहले भाजपा नेता अमित शिवहरे ने डीएम को
अदावल मोरम खंड 2.में पट्टा धारक किसानों के निजी भूमिधरी से जबरन मौरंग खनन कर रहे है। उन्होंने इस बावत साक्ष्य भी सौपा था। डीएम ने संयुक्त टीम को जांच के आदेश दिया था। टीम ने जांच में पट्टा धारक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर 5160.65 घनमीटर अवैध खनन की पकड़ा था, जिससे करीब 58.83 लाख रुपये की राजस्व क्षति बताया जा रहा है। जिला खनन अधिकारी देशराज पटेल ने बताया कि पट्टाधारक को जुर्माने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई
ओवरलोडिंगमें 193 वाहनों से 50.96 लाख वसूला शमन शुल्क
फतेहपुर. ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मई से 24 मई तक 193 वाहनों पर 50.96 करोड़ का शमन शुल्क वसूल किया है। ओवरलोडिंग के खिलाफ जनपदीय और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


