राजस्व वसूली में 48.07% की बढ़ोत्तरी

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई से पिछले दो वर्षों में 4.28 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1511 मामलों से 6.94 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जबकि 2024-25 में 1632 मामलों से 9.35 करोड़ रुपये जुटाए गए। 2025-26 में अब तक 2032 मामलों में 10.29 करोड़ रुपये वसूले गए हैं।

राजस्व वसूली में 48.07% की बढ़ोत्तरी

फतेहपुर। जनपद में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग की निरंतर घेराबंदी रंग ला रही है। टास्कफोर्स की सक्रियता से पिछले दो वित्तीय वर्षों में प्रवर्तन कार्यों के जरिए शासन को करीब 4.28 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले लगभग 48.07 प्रतिशत अधिक है। जिला खान अधिकारी देशराज यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध खनन के 1511 मामलों में 6.94 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। वहीं, 2024-25 में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1632 मामलों से 9.35 करोड़ रुपये जुटाए गए। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 2032 मामलों में करीब 10.29 करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला है।

इसमें अवैध परिवहन के 2024 मामले, अवैध खनन के छह और अवैध भंडारण के दो मामले शामिल हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसील और जिला स्तरीय टास्क फोर्स नियमित रूप से पट्टों की जांच और अवैध परिवहन पर नजर रख रही है। पिछले दो सालों में टीम ने तकनीक और औचक निरीक्षण के बल पर राजस्व में निरंतर बढ़ोतरी सुनिश्चित की है। बताया कि डीएम के निर्देश पर अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।