ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरकई जनपदों में फैला अवैध देशी गुटखा कारोबार

कई जनपदों में फैला अवैध देशी गुटखा कारोबार

धाता कस्बे के सोनारी बाईपास पर चल रही अवैध देशी गुटखा फैक्ट्री के संचालक ने अपने धनबल के सहारे अपना कारोबार कई जनपदों में फैला रखा है। कई साल से पुलिसिया मदद के चलते यह कारोबार दिन-रात बढ़ता गया और...

कई जनपदों में फैला अवैध देशी गुटखा कारोबार
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 12 Jun 2018 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

धाता कस्बे के सोनारी बाईपास पर चल रही अवैध देशी गुटखा फैक्ट्री के संचालक ने अपने धनबल के सहारे अपना कारोबार कई जनपदों में फैला रखा है। कई साल से पुलिसिया मदद के चलते यह कारोबार दिन-रात बढ़ता गया और मौजूदा समय हालत यह है कि कारोबारी हर महीने अपनी जगह को ही बदल देता है। जिससे पुलिस के अलावा उसे किसी दूसरे विभाग की धरपकड़ का खतरा न हो सके। रोजाना उसके गोदाम से अवैध देशी गुटखा वाहनों में लदकर, धाता, खखरेरू, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व फतेहपुर तक सप्लाई होता है।

बता दें कि धाता का रहने वाला यह व्यक्ति पुलिस मिलीभगत के चलते कई साल से अवैध गुटखा कारोबार संचालित करा रहा है। युवक ने अपना गुटखा कारोबार सोनारी बाईपास पर स्थापित कर रखा है और यहीं पर उसका गोदाम भी बना बताया जा रहा है। किराए के मकान में चल रही अवैध गुटखा कंपनी की एक दुकान रावण मैदान के पास संचालित हो रही है। दोनों जगहों से रोजाना कौशाम्बी, चित्रकूट सहित अन्य जनपदोंं में आर्डर के अनुसार अवैध गुटखा की सप्लाई की जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि कई साल से अवैध कारोबार फल-फूल रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं है। कहा जा रहा है कि यह अवैध कारोबार पुलिस की मदद से ही चल रहा है। इतना ही नहीं संचालक की गाड़ियां गुटखा लादकर गैर जनपद जाती हैं और वहां भी उसकी पुलिसिया सेटिंग हैं। जिसके कारण माल की धरपकड़ भी नहीं की जाती है। नतीजा यह अवैध कारोबार सरकार को चूना लगाते हुए बदस्तूर जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें