ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरदशहरा महोत्सव की निकाली गई विशाल यात्रा

दशहरा महोत्सव की निकाली गई विशाल यात्रा

दशहरा महोत्सव में निकाली जाने वाली शोभायात्रा मेला मैदान से प्रथम पूजन के लिए मां ज्वाला जी देवी के दरबार पहुंची। शोभायात्रा का कई जगह फूलों की वर्षा व जयश्रीराम जयश्रीराम के उदघोष के साथ किया गया।...

दशहरा महोत्सव की निकाली गई विशाल यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरMon, 07 Oct 2019 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दशहरा महोत्सव में निकाली जाने वाली शोभायात्रा मेला मैदान से प्रथम पूजन के लिए मां ज्वाला जी देवी के दरबार पहुंची। शोभायात्रा का कई जगह फूलों की वर्षा व जयश्रीराम जयश्रीराम के उदघोष के साथ किया गया। विशाल यात्रा पूरे रामदल के साथ प्रमुख स्थानों में घूमी। इस दौरान भारी भीड़ के बीच पुलिस बल भी मौजूद रही।

नगर के ऐतिहासिक पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन मेला मैदान में स्थित श्रीहनुमान मंदिर पाण्डाल से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का प्रस्थान मेला मैदान के करीब एक टेंट हाउस से किया गया। जहां मर्यादा पुरूषोत्तम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, पवनपुत्र हनुमान के साथ वानर सेना व रामदल की पूजा अर्चना के बाद यात्रा ढ़ोल ताशे व गाजे बाजे के साथ मां ज्वाला की वंदना के लिए माता के दरबार पहुंचे। इसके बाद यात्रा पुरानी बिन्दकी, गांधी चौराहा से बजाजा गली, किराना गली, फाटक बाजार, मेन बाजार, खजुहा चौराहा से होते हुए मुगल रोड, ललौली चौराहा से श्रीकैलाश शिवमंदिर पहुंची। जहां भगवान शिव की आराधना कर प्रभु श्रीराम के साथ रामदल व वानर दल पुन: ललौली चौराहा, तहसील रोड होते हुए रामलीला मेला मैदान पहुंचा। इस दौरान यात्रा विभिन्न स्थानों पर रोक रोककर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही घर की छतो से शोभायात्रा को देख रहे भक्तो ने फूलो की वर्षाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। वहीं शोभायात्रा में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण राधा, देवो के देव महोदव व माता गौरी, के अलावा माता काली, वीर हनुमान व साईबाबा की अदभुत झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। साथ ही नगर के तमाम समाजसेवियों ने कई जगह स्टॉल लगाकर शोभायात्रा का जलपान कराया। यात्रा में प्रमुख रूप से मेला कमेटी के संरक्षक मण्डल वीरेन्द्र तिवारी, अरविन्द कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता चार्ली, अशोक गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, रामकुमार साहू, रामेश्वर दयाल दयालू, नगर पालिका परिषद चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर के अलावा कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता उर्फ बाबा, संदीप बिश्नोई, गोविंद बाबू, संजय, दिनेश मिश्रा, पुरूषोत्तम गुप्ता, दिनेश लोहिया, वीरेन्द्र दुबे, के साथ साथ कोतवाल नंदलाल सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज संतोष यादव के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें