एचपीवी टीकाकरण से बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह निशुल्क वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए है। विशेष टीकाकरण सत्र सीएचसी और पीएचसी में आयोजित किए जा रहे हैं। अभिभावकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई है।

एचपीवी टीकाकरण से बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

फतेहपुर। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएचसी और पीएचसी में सोमवार से शनिवार तक विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी संक्रमण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। डाक्टरों का कहना है कि समय पर टीकाकरण कराने से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका सफल उपयोग किया जा चुका है।

टीकाकरण के लिए बालिका का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाणित करने वाला दस्तावेज साथ लाना जरूरी होगा। ओटीपी सत्यापन के लिए मोबाइल फोन भी जरूरी रहेगा। सीएमओ डा. इश्तियाक अहमद ने बताया कि सरकार का उद्देश्य हर बेटी को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन देना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पात्र बालिकाओं का समय से टीकाकरण कराएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुरेश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव और स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रही हैं। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया गया है, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं इस सुरक्षा कवच का लाभ उठा सकें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।