ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरआग से घर राख,चार मवेशी जिंदा जला, 60 बीघा फसल तबाह

आग से घर राख,चार मवेशी जिंदा जला, 60 बीघा फसल तबाह

फतेहपुर। हिन्दुस्तान टीम दोआबा में आग से तबाही की सिलसिला नहीं थम रहा है।

आग से घर राख,चार मवेशी जिंदा जला, 60 बीघा फसल तबाह
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 11 Apr 2021 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। हिन्दुस्तान टीम

दोआबा में आग से तबाही की सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को जिले एक दर्जन स्थानों में लगी आग की चपेट में आकर कई घर, बाग और फसल को बुरी तरह तबाह हो गई। कई घरों की गृहस्थी जल करा राख हो गई, आग बुझाने में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि चपेट में आकर चार मवेशी जिंदा जल गए। अलग अलग स्थानों में करीब 60 बीघे खड़ी फसल जल कर राख हो गई। दमकल विभाग के वाहन आग की सूचना पर दिन भर फर्राटा भरती रही है। राजस्व विभाग की टीमें आग लगने से हुई क्षति का जायजा लेने मौके पर पहुंची।

बच्चों के खेल से भड़की आग

छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहापाल गांव निवासी दिनेश कुमार पासवान के घर में रविवार को आग लगने से पूरी ग्रहस्थी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि दिनेश का परिवार गेहूं की फसल काटने गया था। घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे, बच्चों ने खेल खेल में पड़े हुए कूड़े के ढेर में आग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने दिनेश के घर को अपनी जद में ले लिया था। शोर होने पर ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकलकर्मी भी पहुंचे लेकिन तब तक दस मुर्गियां, चार अन्य मवेशी जलकर राख हो गए। वहीं घर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। दिनेश का बेटा अखिलेश आग बुझाने में झुलस गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

26 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर भादर गांव में गेहूं काटने वाली मशीन से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने जब तक आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गांव के पूर्व प्रधान लालता प्रसाद 13 बीघा, चन्द्रशेखर व चन्दन की एक-एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। इसी तरह हथगाम के देवदासपुर मजरे पलिया बुजुर्ग में अज्ञात कारणों से लगी आग से संतलाल, विनोद, रामचन्द्र और श्रीचन्द्र तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। उधर जहानाबाद के घनश्यामपुर डेरा में आग लगने से बाबूराम, कुंती देवी, गिरजा ,सर्वेश की छह बीघा फसल जलकर खाक हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें