ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: फतेहपुर की सोना गांव में ही रोजगार के लिए प्रेरित कर रहीं

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: फतेहपुर की सोना गांव में ही रोजगार के लिए प्रेरित कर रहीं

आत्मविश्वास के साथ नारी शक्ति सोना देवी ने न सिर्फ खुद को अपने पैरों पर खड़ा कर लिया बल्कि अन्य तमाम महिलाओं को भी प्रेरित कर रोजगार से जोड़ दिया। सोना देवी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुहिम चला रही...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: फतेहपुर की सोना गांव में ही रोजगार के लिए प्रेरित कर रहीं
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरFri, 15 Jan 2021 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

आत्मविश्वास के साथ नारी शक्ति सोना देवी ने न सिर्फ खुद को अपने पैरों पर खड़ा कर लिया बल्कि अन्य तमाम महिलाओं को भी प्रेरित कर रोजगार से जोड़ दिया। सोना देवी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुहिम चला रही हैं। उनसे जानकारी लेने के लिए अन्य कई गांवों की महिलाएं भी आती हैं।

फतेहपुर में हसवां क्षेत्र के सुधवा गांव निवासी सोना देवी के सामने रोजगार के लिए जब रुपए का अभाव आया तो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्भाली। उसके बाद समूह से ही कुछ आर्थिक मदद लेकर घर में रोजगार शुरू कर दिया। खुद आत्मनिर्भर बनीं तो अन्य महिलाओं को समूह के माध्यम से किराना दुकान, सब्जी की दुकान या फिर बकरी पालन आदि के माध्यम से रोजगार से जोड़ दिया। सोना देवी ने बताया कि एक महिला दूसरी महिला को प्रेरणा देती है तो उनके अंदर आत्मशक्ति आती है और अपने सहुलियत के अनुसार रोजगार करने लगती हैं। इनसे जुड़ी पांच महिलाओं ने जैविक खेती को ही रोजगार बनाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें