Fatehpur News: गोकशी से तनाव, कई गोवंशों के कटे सिर और अवशेष मिले
Fatehpur News: फतेहपुर के अमिलिहा पाल गांव में सुबह गोवंश के कटे सिर और अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया है और जांच जारी है।

Fatehpur News: फतेहपुर। हथगाम और हुसैनगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर अमिलिहा पाल गांव के जंगल में शनिवार सुबह गोवंशों के कटे सिर और अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर तीन गोवंशों के कटे सिर और अन्य अवशेष मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए नाराजगी जताई। गोकशी की सूचना से हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए हथगाम, हुसैनगंज, कोतवाली का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।
बवाल की आशंका के मद्देनज़र मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ सिटी, सीओ थरियांव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


