Fatehpur News: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में शिकायत
Fatehpur News: फतेहपुर में सोशल मीडिया पर एक अभद्र टिप्पणी के खिलाफ हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है। संगठन के नेता धमेंद्र सिंह ने कहा कि टिप्पणी से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, और यदि पुलिस ने रात तक कार्रवाई नहीं की, तो वे आरोपी को 'शुद्ध' करने का काम करेंगे।

Fatehpur News: फतेहपुर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में हिंदू और मुस्लिम समाज की माताओं की आपत्तिजनक तुलना की गई है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इस टिप्पणी से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू नेता धमेंद्र सिंह जनसेवक ने कहा कि सावन माह में मांस की दुकानों के बंद होने को लेकर नाराजगी के चलते हिंदू समाज को निशाना बनाकर यह टिप्पणी की गई है।
उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसेवक ने यह भी कहा कि यदि कोतवाली पुलिस ने रात तक कार्रवाई नहीं की, तो वे सभी संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पकड़कर 'शुद्ध' करने का काम करेंगे।


