90 किमी हाईवे पर हर कदम पर खतरा, अवैध कट ले रहे जान

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - 90 किमी हाईवे पर हर पर खतरा,अवैध कट ले90 किमी हाईवे पर हर पर खतरा,अवैध कट ले90 किमी हाईवे पर हर पर खतरा,अवैध कट ले90 किमी हाईवे पर हर पर खतरा,अवैध कट

90 किमी हाईवे पर हर कदम पर खतरा, अवैध कट ले रहे जान

फतेहपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाए गए जिला प्रशासन की कई उपाय व्यर्थ साबित हो रहे है। कहीं जिम्मेदार गंभीर नहीं है, वही वाहन चालको की मनमानी भारी पड़ रही है। दोआबा की लाइफ लाइन कही जाने वाले करीब 90 किमी कानपुर प्रयागराज हाइवे पर अवैध कट हादसों की संख्या बढ़ा रहे हैं। हाइवे पर रांग साइड से आवागमन करने वाले वाहनों के कारण हर कदम पर खतरा है। शहर के करीब एआरटीओ कार्यालय के पास हाईवे में कोई कट न दिए जाने के कारण वाहन सवार रांग साइड से फर्राटा भरते दिखाई देते हैं। वहीं थरियांव के पास भी कट न होने से वाहन कई किमी रांग साइड से आवागमन करते हैं। इसी प्रकार हाईवे किनारे बसे उसरैना,मलवां,औंग, मुरादीपुर आदि से गुजरे हाईवे के किनारे दोनों ओर बाजार, दुकानें, स्कूल और आवासीय इलाके बसे हुए हैं। सड़क पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था न होने के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक जोखिम उठाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, जब बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। कई स्थानों पर सर्विस रोड और डिवाइडर न होने के कारण बाइक और छोटे वाहन अचानक मुख्य लेन में आ जाते हैं। जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। टीएसआई केसरी प्रसाद यादव ने बताया कि हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों के साथ ही रांग साइड से वाहनों को संचालित करने वालों पर समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती है。

हाईवे पर खड़े वाहनों से भी खतरा

हाईवे किनारे छोटे बड़े वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। सबसे अधिक वाहन हाईवे किनारे के होटलों व ढ़ाबों सहित मि्त्रिरयों की दुकानों के आसपास खड़े दिखाई देते हैं। शहर के लखनऊ बाईपास सहित एआरटीओ कार्यालय आदि स्थानों पर हाईवे किनारे सहित सर्विस लेन पर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लगी रहती हैं जिससे आवागमन बाधित होता रहता है।

Voice of UP

कोट...

हाईवे किनारे जहां भी अतिक्रमण रहता है उसे चिंहित कर कार्यवाही की जाती है, हाल ही में हाईवे संग सर्विस लेन पर किए जाने वाले अतिक्रमण को हटवाया जा चुका है। जल्द ही अभियान चलाकर इन स्थानों खासकर घनी आबादी वाले स्थानें से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।

पंकज यादव, पीडी एनएचएआई

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फतेहपुर में दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?
जिला प्रशासन द्वारा कई उपाय उठाए गए हैं, लेकिन ये उपाय व्यर्थ साबित हो रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।