मौत के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं नौनिहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर जिले के 75 परिषदीय विद्यालयों में नौनिहाल जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। हाईटेंशन लाइन के खतरे के कारण ये विद्यालय सुरक्षित नहीं हैं। अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रशासन से सुरक्षा के लिए गंभीर कदम उठाने की मांग की है।

मौत के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं नौनिहाल

फतेहपुर, संवाददाता। जिले के 75 परिषदीय विद्यालयों में नौनिहाल जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। इन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दो साल पूर्व धनराशि दिए जाने के बाद भी लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा नहीं किया जा सका।

विद्यालयों की स्थिति

जिले के 265 परिषदीय विद्यालयों को चार साल पहले चिह्नित कर परिसर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की की शिफ्टिंग के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इनमें से अब तक केवल 190 विद्यालयों में ही लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो सका है, जबकि 75 विद्यालयों में अब भी खतरा बरकरार है। शेष विद्यालयों में प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की स्थिति अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। कई विद्यालयों में बिजली के पोल स्कूलों की दीवारों से सटे हैं, जबकि कुछ जगहों पर जर्जर तार बच्चों के सिर के ऊपर लटक रहे हैं। बारिश और आंधी के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। अभिभावकों और शिक्षकों का कहना है कि प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भी कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर लाइन शिफ्टिंग जल्द कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस तरह उनके सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना गंभीर चिंता का विषय है। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन विद्यालयों में कार्य लंबित हैं, वहां बिजली विभाग से लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है। शेष विद्यालयों में भी जल्द लाइन शिफ्टिंग कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Voice of UP

उपलब्धि

कोट

जिले में अधिकतर परिषदीय स्कूलों से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर दिया गया है। 265 स्कूलों के सापेक्ष करीब 220 का पूरा हो चुका है, शेष स्कूलों में कार्य प्रगति पर है। जल्द ही सभी विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटा दिए जाएंगे।

-अनिल वर्मा, एसई बिजली

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फतेहपुर जिले में कितने विद्यालयों में हाईटेंशन तारों का खतरा है?
फतेहपुर जिले के 75 परिषदीय विद्यालयों में हाईटेंशन तारों का खतरा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।