Fatehpur News: घर गिरी में दंपति समेत छह घायल, तीन रेफर
Fatehpur News: बारिश के कारण बिंदकी और हथगाम में कच्चे घर गिरने से छह लोग घायल हो गए। कुलहड़िया निवासी राजेश यादव और उनकी पत्नी शशिकला देवी मलबे में दब गए थे जबकि उनकी संतान सुरक्षित रही। वहीं, तेंदुली में ननद और भाभी भी गंभीर रूप से घायल हुई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Fatehpur News: बिंदकी/हथगाम। बारिश में भीगें कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को हथगाम थाने के कुलहड़िया और बिंदकी कोतवाली के तेंदुली गांव में घर गिरने से ननद भाई और तेंदुली गांव में दो मजदूर मलबे में दो मजदूर समेत कुल छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से निकाल कर नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से नाजुक हालत में दंपति समेत तीन लोगों को रेफर कर दिया गया है। हथगाम थाने के कुलहड़िया निवासी 43 वर्षीय राजेश यादव, पत्नी शशि कला, उनके बच्चे अमन, पुत्री प्रियांशु सो रहे थे। सोमवार भोर करीब 4:30 बजे अचानक ईंट व मिट्टी के गारे से बना मकान भरभरा कर गिर गया।
जिसके मलबे में राजेश यादव व उसकी शशिकला देवी दब गए, जबकि दूसरे कमरे में मौजूद बच्चे बाल बाल बच गए। घर गिरने की तेज आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने कड़़ी मशक्कत से बाद दपंति के मलबे के बाहर निकाल कर सीएचसी हथगाम पहुंचाया। जहां से दोनों जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बिंदकी कोतवाली के तेंदुली में सुबह राजबाबू की 22 वर्षीय पत्नी रीमा देवी अपने घर के अंदर बनी पक्की सीढ़ी से चढ़कर छत जा रही थी। उसी वक्त उसकी समस 17 वर्षीय ननद रानी देवी पुत्री संतोष सीढ़ी के नीचे झाडू लगा रही थी। सीलन खाई पक्की सीढ़ी अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबा में नंद दब गई और भाभी गंभीर घायल हो गई। दोनों को सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया गया। वहीं नरैचा गांव में एक घर में काम के दौरान अचानक मकान की छत ढह गई। जिससे दो मजदूर 20 वर्षीय शिवास पुत्र हरिश्चंद्र तथा 25 वर्षीय रामू पुत्र हौसला प्रसाद दोनों निवासी नरैचा घायल हो गए। मजदूरों को बाहर निकाल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से मजदूर शिवा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


