Fatehpur News: कुंडेश्वर धाम एवं नौबस्ता घाट का अफसरों ने लिया जायजा
Fatehpur News: सावन के सोमवार पर भक्तों की भीड़ और कांवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम खागा और पुलिस उपाधीक्षक ने कुंडेश्वर धाम और नौबस्ता गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, और यातायात व्यवस्था पर ध्यान दिया। पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Fatehpur News: हथगाम। सावन के सोमवार में उमड़ने वाली भक्तों की भारी भीड़ और कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को एसडीएम खागा अश्वनी कुमार पांडेय एवं पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश सिंह ने कुंडेश्वर धाम और नौबस्ता गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर एवं घाट क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं संवेदनशील रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
महिलाओं एवं बुज़ुर्गो की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया। भीड़ वाले दिन छोटे बड़े सभी तरह के वाहनों का प्रवेश न होने देने के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष घोष तेज बहादुर चंदेल समेत सम्बंधित कर्मचारी मौजूद रहे।


