Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsHealth Services Improvement in Fatehpur MLA Jaykumar Singh Highlights Community Health Center Achievements
विधायक बोले - बेहतर हुईं हैं स्वास्थ्य सेवाएं

विधायक बोले - बेहतर हुईं हैं स्वास्थ्य सेवाएं

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर संवाददाता स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी बिन्दकी में आयोजित कार्यक्रम

Sep 18, 2025 09:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर संवाददाता स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी बिन्दकी में आयोजित कार्यक्रम विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि maujuta पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई। सूबे के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी की सेवाएं अति उत्तम हुई है। मरीजों को स्वाथ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा हैं. कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह के प्रयास के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में बहुत अधिक सुधार हुआ है। उन्होंने आठवां राष्ट्रीय पोषण माह तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ का वितरण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीजों को फल वितरित किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

और मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त ली। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जहानाबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सी एच सी मैं मरीजों को वितरित किए इस मौके पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हजरतपुर ठाठरही स्थित मां काली जी मंदिर पहुंचे और झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया इस मौके पर प्रमुख रूप से बिंदकी मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बउआ, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर के अलावा भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे, बृजेश मिश्रा, भाजपा नेत्री उत्प्रेक्षा दुबे, सोमवती निषाद , स्वाती ओमर, संगीता तिवारी शशी पटेल रचना हुसैन,मंजू साहू भाजपा नेता अरविंद गुप्ता भारतीय, अतुल द्विवेदी, आशीष गुप्ता अंकित गुप्ता सौरभ बाजपेई विष्णु द्विवेदी रामविलास विश्वकर्मा, भोला गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे.