Fatehpur News: सील अस्पताल फिर खुले, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
Fatehpur News: -डीएम की सख्ती के बाद 15 से अधिक मानक विहीन अस्पतालों पर हुई थी कार्रवाई -डीएम की सख्ती के बाद 15 से अधिक मानक विहीन अस्पतालों पर हुई थी कार्रवाई-डीएम

Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। मानक विहीन और बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद जिले में स्थिति पूरी तरह नहीं सुधरी है। पिछले दो महीने में डीएम की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर 15 से अधिक अस्पतालों और क्लीनिकों को बंद कराते हुए कई जगह सीलिंग की कार्रवाई की थी। अब इनमें से कुछ अस्पतालों के दोबारा संचालित होने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्रवाई के बाद फिर खुलने का आरोप
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
पिछले करीब दो महीने में स्वास्थ्य विभाग की टीमों शहर समेत अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर मानकों की जांच की थी। कमियां मिलने पर अस्पतालों को बंद कराने के साथ संचालकों को नोटिस भी दिए गए थे। कार्रवाई के बाद कुछ समय तक इन अस्पतालों में ताले लटके रहे लेकिन अब कुछ स्थानों पर दोबारा मरीज देखे जाने की शिकायत है। इससे स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
मानकों का पालन नहीं होना
जिन अस्पतालों में पूर्व में कमियां मिली थीं वहां पंजीकरण, प्रशिक्षित स्टाफ, चिकित्सकीय सुविधाओं और साफ-सफाई से जुड़े मानकों को लेकर सवाल उठे थे। आरोप है कि दोबारा संचालन की शिकायतों के बावजूद नियमित निगरानी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे अस्पतालों में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
कठोर कार्रवाई की चेतावनी
मानक विहीन या बिना अनुमति संचालित किसी भी अस्पताल को चलने नहीं दिया जाएगा। अगर सील किए गए अस्पताल के दोबारा खुलने की शिकायत मिलती है तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-डा पीके सिंह, एसीएमओ


