क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, झोलाछाप में हड़कंप
Fatehpur News - खखरेरू में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में छापेमारी में कई अनियमितताएं पाई गईं। डा. रेहान के क्लीनिक में बिना पंजीकरण एलोपैथिक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा था। जांच में अन्य क्लीनिकों पर भी कार्रवाई की गई। क्षेत्र में कई बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालित हैं।

खखरेरू। कस्बे में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। शिकायत मिलने पर डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को कई क्लीनिकों पर छापेमारी कर जांच की। कार्रवाई के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले डा. रेहान के क्लीनिक पर छापा मारा। शिकायत थी कि आयुर्वेदिक डिग्री होने के बावजूद बिना पंजीकरण एलोपैथिक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा भ्रूण परीक्षण और गर्भपात जैसे कार्य किए जा रहे हैं। जांच में क्लीनिक पर एलोपैथिक दवाएं मिलीं, जबकि ओपीडी रजिस्टर और अन्य जरूरी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
इस पर संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद टीम ने गुरु हेल्थ पाली क्लीनिक एवं ट्रामा सेंटर चकिया में भी छापेमारी की। मौके पर डाक्टर नहीं मिले, जिस पर वहां मौजूद नर्स को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। डिप्टी सीएमओ डा. पीके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई क्लीनिक बिना पंजीकरण संचालित हो रहे हैं। मई माह में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


