ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरहाल-ए- गांव: घर -घर बिछी चारपाई, कई को निगल गई बीमारी

हाल-ए- गांव: घर -घर बिछी चारपाई, कई को निगल गई बीमारी

फतेहपुर। हिन्दुस्तान संवाद एक ओर कोरोना संक्रमण तो दूसरी ओर वायरल बुखार...

हाल-ए- गांव: घर -घर बिछी चारपाई, कई को निगल गई बीमारी
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 09 May 2021 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। हिन्दुस्तान संवाद

एक ओर कोरोना संक्रमण तो दूसरी ओर वायरल बुखार से हो रही मौतों से ग्रामीण खासे दहशतजदा हो रहे हैं। हालात यह हैं कि गांव के गांव बीमार पड़े हैं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गई आशा बहुएं मात्र सर्वे तक ही सीमित हैं। न किसी को समुचित इलाज मिल पा रहा है और न ही उनकी जांच हो पा रही हैं। ऐसे में झोलाछाप डॉक्टर ही इनके लिए धरती के भगवान बन रहे हैं।

सात सैकड़ा बीमार, कई की मौत

बहुआ ब्लॉक के सेमरई ग्राम सभा मे लगभग 5000 की आबादी है। यहां के प्रधान पति संजीव सिंह के अनुसार लगभग 700 से अधिक लोग बीमार पड़े हुए हैं। जिनमें अधिकतर खासी जुखाम बुखार के लक्षण हैं। वही ग्राम सभा में 7 लोगों की पंद्रह दिन के अंदर मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा बहुओं द्वारा सर्वे कराया गया है। मात्र 6 लोगों को ही दवाओं की किट दी जा रही है। अधिकतर लोग प्राइवेट इलाज करा रहे हैं।

बीमारों का मुंह चिढ़ा रहा पीएचसी

असोथर ब्लॉक के मुत्तोर गांव निवासी जीतू तिवारी बताते हैं कि उनकी ग्राम सभा में लगभग 6000 से अधिक की आबादी है। यहां लगभग दो हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़े हुए हैं। वहीं ग्राम सभा में पंद्रह दिन के अंदर 5 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बना है लेकिन न डॉक्टर का पता रहता और न ही दवा मिलती है। सभी लोग झोला छाप डॉक्टर के सहारे इलाज कराते हैं। बताया की गांव के प्रत्येक घर मे दो से तीन लोग बीमार हैं। वही लोग अपने घर का गेहूं चावल, जेवरात बेंच कर इलाज करा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें