तालाबों से गायब अमृत, सरोवरों में धूल और बना मैदान

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर योजना लागू की गई है, लेकिन अधिकांश तालाब सूख चुके हैं। 279 तालाबों में से कुछ में ही पानी है और गंदगी फैली है। पशुपालकों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तालाबों में जल्द ही पानी भरा जाएगा।

तालाबों से गायब अमृत, सरोवरों में धूल  और बना मैदान

फतेहपुर, संवाददाता। भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जल संरक्षण के साथ तालाबों को संरक्षित करने और लाखों खर्च करके अमृत सरोवर योजना धरातल पर उतारा गया। जल संरक्षण के दावे तो दूर सरोवरों का पानी संरक्षित कराने में नाकामी हाथ लगी है। नतीजन अधिकांश अमृत सरोवर तालाब सूखकर मैदान में तब्दील हो गए तो कुछ बदहाली के आंसू बहा रहे है। पशुओं का हलक सुख रहा है और पशुपालक की समस्या बढ़ी है। जिले के 13 ब्लाक की 816 ग्राम पंचायतों में 279 अमृत सरोवर तालाब जल संरक्षण का उद्देश्य पूरा करने के लिए लाखों की लागत से निर्मित कराया गया। पंचायतों में तालाबों की स्थापना के बाद से अफसर और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए। स्थिति यह है कि अधिकांश तालाब सूखकर मैदान के रूप में तब्दील हो गए हैं। भीषण गर्मी में पानी का अभाव पशुओं की प्यास नहीं बुझा पा रहा। जिससे पशुपालकों की चिंता भी बढ़ी है। दूरदराज के तालाबों के सहारे पशुओं की प्यास बुझाई जा रही है。

तालाबों की स्थिति

विजयीपुर ब्लाक में करीब डेढ़ दर्जन तालाब है, जिनमें से रायपुर भसरौल, रामपुर, इटोलीपुर, ब्योंटी, सिठियानी, अब्दुल्लानगर, गुरगौला गढा, रानीपुर बहेरा, धरमंगदपुर, नरवा सूखे पड़े हैं। अधिकांश सूखे है तो किसी में पानी है लेकिन खरपतवार और कूड़ा करकट से गंदगी फैली है। आबादी में स्थित सिलमी तालाब हकीकत की पोल खोल रहा है। ऐसे ही बहुआ ब्लाक के लम्हेटा, बवारा सूखे है। जिम्मेदारों का कहना है कि तालाबों में पानी भरवाया जा रहा है। जल्द ही सभी तालाबों में पानी भर जाएगा।

Voice of UP

शासन के निर्देश

कोट...

शासन की ओर से अमृत सरोवरों में पानी भरने के निर्देश मिले हैं। पंचायतों में कुल 279 अमृत सरोवरों में 142 तालाबों में पानी पहुंचाया जा चुका है। शेष तालाबों में पानी पहुंचाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।

करुणाकर अदीब, डीसी मनरेगा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य क्या है?
अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य भूजल स्तर बढ़ाना और जल संरक्षण करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।