
कृष्ण-बकासुर व भीम-जरासंध के बीच द्वंद्व युद्ध ने बांधा समां
Fatehpur News - -मेले में झांकियां रहीं लोगों में आकर्षण का केंद्रकृष्ण-बकासुर व भीम-जरासंध के बीच द्वंद्व युद्ध ने बांधा समांकृष्ण-बकासुर व भीम-जरासंध के बीच द्वंद्व
जाफरगंज, संवाददाता। कस्बे के ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को भी आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। मंच पर श्रीकृष्ण द्वारा बकासुर वध और भीम-जरासंध के बीच हुए युद्ध का शानदार मंचन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। युद्ध के अंत में भीम की विजय पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। मेले में उमड़ी भीड़ ने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। चारों ओर सजी दुकानों, चमचमाते झूलों और रोशनी से मेले की सुंदरता में चार चांद लग गए। छोटे-बड़े इलेक्ट्रॉनिक और हवाई झूलों का लोगों ने खूब आनंद लिया। वहीं, मीना बाजार और गृह-उपयोगी वस्तुओं की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस कर्मी समय-समय पर मेले का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। इसी दौरान समाजसेवी अमित शुक्ला अपनी पीले गमछे वाली नारायणी सेना के साथ गाजे-बाजे के साथ मेले में पहुंचे, जिनका मेला कमेटी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। मेला व्यवस्थापक संदीप तिवारी की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की गई। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष चंद्रकिशोर कुटार, पूर्व प्रधान घनश्याम दास गुप्त उर्फ डेलजू, जय शंकर सैनी, देवेश तिवारी, रमाकांत दीक्षित, अविनाश पांडेय, आशु सोनी, विकास विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, मनोज सोनकर, अमरनाथ सोनकर, रामकृपाल सोनकर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


