Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsGovernment Increases KCC Loan Limit to 5 Lakhs for Farmers Relief
केसीसी लिमिट बढ़ने से किसानों को मिलेगी धार

केसीसी लिमिट बढ़ने से किसानों को मिलेगी धार

संक्षेप:

Fatehpur News - बजट..आम बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाखआम बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाखआम बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर

Feb 02, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार ने आम बजट में किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की ऋण सीमा को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। इस फैसले से दोआबा के किसानों को राहत मिलेगी और खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मजबूती मिलेगी। बजट में की गई इस घोषणा के अनुसार अब किसान फसल उत्पादन के साथ-साथ कृषि यंत्रों की खरीद, बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि संबंधी खर्चों के लिए अधिक राशि का लाभ ले सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ी हुई क्रेडिट लिमिट से किसानों की निर्भरता साहूकारों पर कम होगी और समय पर निवेश संभव हो सकेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है। किसान संगठनों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे खेती को आत्मनिर्भर बनाने वाला कदम बताया है। कृषि जानकारों ने बताया कि बजट में छोटे और सीमांत किसानों की आय को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। उनको मजबूत करने के लिए एआई की मदद ली जाएगी। आने वाले दिनों में किसानों को बेहतर टूल मुहैया कराए जाएंगे। इससे फसलों को लेकर फैसला लेने में किसानों को काफी मदद मिलेगी। इससे आने वाले सालों में किसानों की दिशा व दशा बदलेगी। किसानों के मुताबिक फसलों की पैदावार और बेहतर करने का मौका मिलेगा। खजुहा ब्लाक के किसान शिरोमणि सिंह का कहना रहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए दावे किए गए हैं, लेकिन धरातल पर किसान खाद, बीज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं। मौसम व अन्य दुश्वारियों की जानकारी यदि किसानों को समय से मिल जाए तो वह फसल बचाव का कुछ रास्ता खोज पाएंगे। वहीं भिटौरा ब्लाक के किसान फूल सिंह ने कहा कि किसानों के लिए सरकार काम कर रही है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने से कुछ राहत मिल जाएगी। हालांकि वर्तमान में किसान दशकों पुराने तरीके से खेती कर रहा है क्योंकि आधुनिकता से किसानों को दूर रखा जाता है। बजट.. -दोआबा के करीब 4.11 लाख किसानों को राहत -किसान बोले,छोटे व सीमांत किसान होंगे मजबूत फोटो नं. 57 परिचय-खेतों में लहलहा रही फसल को निहारता किसान (फाइल फोटो)