Fatehpur News: पांच सेंमी की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, दहशत में कटरी

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। सोमवार को जलस्तर 41 सेंमी बढ़कर 97.30 मीटर पर पहुँच गया है। कटान का खतरा बढ़ रहा है और लोग अपने घरों को लेकर चिंतित हैं। समय पर बचाव कार्य न होने पर कई गांवों पर संकट संभव है।

Fatehpur News: पांच सेंमी की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, दहशत में कटरी

Fatehpur News: फतेहपुर। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कटरी क्षेत्र के गांवों में दहशत दिखाई दे रही है। सोमवार की सुबह की अपेक्षा शाम तक (आठ घंटे) गंगा के जलस्तर में 41 सेंमी का उछाल आ चुका है। जिससे कटरी के ग्रामीणों की चिंता और बढ़ने लगी है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते कटान का खतरा भी गहराने लगा है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग अपने घरों और खेतों को लेकर आशंकित हैं। हर साल गंगा व यमुना की बाढ़ के बाद कटान की मार झेलने वाले कटरी क्षेत्र के किसानों का कहना है कि नदी लगातार उनकी उपजाऊ खेतिहर जमीन को अपने आगोश में समेट रही है। कई बीघा कृषि भूमि पहले ही नदियों में समा चुकी है, इस बार भी बाढ़ के दौरान कटान तेज होने की आशंका दिखाई दे रही है। प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं कराया गया तो कई गांवों पर संकट खड़ा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। बताते हैं कि जलस्तर में तेजी से इजाफा होने के बावजूद अब तक बाढ़ चौकियों की समुचित तैयारी शुरू नहीं की गई है। न ही बाढ़ प्रभावित गांवों में निगरानी की व्यवस्था की जा सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को आपात स्थिति से निपटने की चिंता सता रही है。

जलस्तर में वृद्धि

97.30 सेंमी पर बह रही गंगा

नदी का वर्तमान स्थिति

भिटौरा की गेज के अनुसार सोमवार की सुबह गंगा नदी 96.89 मीटर पर बह रही थी जो शाम को 41 सेंमी का उछाल आने के बाद 97.30 मीटर पर बह रही है। जबकि गंगा का चेतावनी बिंदु 99.860 तथा खतरे का निशान 100.860 मीटर है। वहीं यमुना नदी 85.60 मीटर पर बह रही है बताते हैं कि यमुना का चेतावनी बिंदु 99 मीटर तथा खतरे का निशान 100 मीटर पर है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गंगा नदी का जलस्तर कितनी वृद्धि हुई है?
गंगा नदी के जलस्तर में 41 सेंमी की वृद्धि हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFatehpur News: पांच सेंमी की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, दहशत में कटरी