पंपों में डीजल-पेट्रोल की लिमिट ने बढ़ाई परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में डीजल और पेट्रोल की बिक्री में अचानक वृद्धि हुई है। अफवाहों और निजी तेल कंपनियों द्वारा कीमतों में वृद्धि की आशंका के चलते लोग कैन और ड्रम लेकर पंपों पर पहुंच रहे हैं। कई पंपों पर डीजल की बिक्री पर रोक और सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।

पंपों में डीजल-पेट्रोल की लिमिट ने बढ़ाई परेशानी

फतेहपुर। अफवाहों का जोर कहिए, या फिर निजी तेल कंपनियों द्वारा डीजल के दाम बढ़ाए जाने की आशंका या फिर डीलरों की क्रेडिट समाप्त किए जाने के आपूर्ति में कमी। पिछले दो कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में अचानक वृद्धि हो गई है। वाहनों के साथ लोग कैन और ड्रम लेकर पहुंचे। हालत देख कंपनी ने कैन व ड्रम में डीजल देने पर रोक लगा दी। डीजल व पेट्रोल की बिक्री में लिमिट तय कर दी गई,जिसके लोग खास कर किसान गेहूं की कतराई को लेकर परेशान है। बहुआ क्षेत्र के मुत्तौर के समीप स्थित सोना फीलिंग स्टेशन में बाइक में सौ रुपये का पेट्रोल बिक्री किया जा रहा है।

हालांकि डीजल की बिक्री में कोई लिमिट नहीं है। पेट्रोल पम्प संचालक आयुष का कहना है कि पेट्रोल के टैंकर नहीं आ पा रहे है इसलिए अभी कम दिए जा रहा है। वही राज फीलिंग स्टेशन शंकरपुर पेट्रोल पंप में भी यही हाल है, यहां बाइक सवारों को मात्र सौ रुपये का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं हथगाम क्षेत्र के पेट्रोल पंप में नगद में चार लीटर तक नगद और उसके अधिक में ऑनलाइन पेट्रोल पंप लेना पड़ेगा। एक पेट्रोल पंप में डीजल उपलब्ध नहीं है, यहां सिर्फ पेट्रोल मिल रहा है। चौडगरा के श्याम पेट्रोल पम्प के मैनेजर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश है कि डिब्बे व ड्रम में डीजल नहीं दिया जाएगा। कानपुर बांदा मार्ग में जोनिहा स्थित राज पेट्रोलियम में मात्र सौ रुपये का ही पेट्रोल बाइक सवार को दिया जा रहा है। इसे लेकर पंप के कर्मचारियों व वाहन मालिक में कहासुनी नोंकझोंक हो रही है।ग्रामीण क्षेत्र के कई पंप ड्राई हो गए। किसान परेशान है कि गैलेन व ड्रम में डीजल नहीं मिलने से गेहूं की कतराई प्रभावित हो रही है। कतराई छोड़ कर डीजल लिए ट्रैक्टर व हार्वेस्टर को पंप तक लाना संभव नहीं है। जिला प्रशासन को किसानों के लिए कोई व्यवस्था बनाना चाहिए। हालांकि पूर्ति विभाग का दावा है कि जिले किसी प्रकार की तेल की कमी नहीं है। लोग संयम से काम लेंगे और बेवजह की अधिक खरीद नहीं करेंगे तो पंपों पर लाइन की नौबत भी नहीं आएगी।गैस सिलेंडर में लगने वाली लाइनें अब गैस एजेंसियों में नजर आ रहा है। गैस बुक करने के लिए उपभोक्ता परेशान है लेकिन तत्काल डीएसी नंबर नहीं आने से लोग असमंजस में है। जिसे लेकर लोग एजेंसी भाग रहे है। शनिवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों के गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की खासी भीड़ रही। हथगाम गैस एजेंसी में लोग बुकिंग के बाद पर्ची लेने के लिए कार्यालय में लाइन में खड़े नजर आए। असोथर, हसवा, बिंदकी, जहानाबाद समेत अधिक गैस एजेंसियों में लोगों की भीड़ रही। एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी नहीं है, बुकिंग के बाद डीएसी नंबर नहीं आने से लोग पैनिक हो रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।