Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFraudsters Cheat Job Seekers of 5 68 Lakhs Under Guise of Foreign Employment
सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर 5.68 लाख की ठगी

सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर 5.68 लाख की ठगी

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में बेरोजगार युवकों को विदेशी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 5.68 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने एक वेबसाइट पर एजेंट वरुण उपाध्याय से संपर्क किया, जिसने मेडिकल और अनुभव पत्र बनवाने का भरोसा दिलाया। युवकों ने पैसे जमा किए, लेकिन बाद में ठगी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Dec 08, 2025 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। विदेशी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों को झांसा देकर ठगों ने 5.68 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित तैसीम निवासी अकिलपुर ऐराना कोतवाली खागा ने बताया कि अपने भाई और दो दोस्तों के साथ अगस्त 2025 में नौकरी की तलाश में इंटरनेट पर नंबर खोज रहे थे। इसी दौरान एक वेबसाइट पर वंडर टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से एक नंबर मिला। कॉल उठाने वाले युवक ने अपना नाम वरुण उपाध्याय बताया और खुद को सिंगापुर भेजने वाला एजेंट बताकर भरोसे में ले लिया। बताया कि वरुण ने आशियाना, लखनऊ स्थित ऑफिस बुलाकर मेडिकल, अनुभव पत्र बनवाने और वीडियो रिकॉर्डिंग के नाम पर पूरा विश्वास जीत लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद दो भाइयों से दो लाख 44 हजार 950 रुपये दोस्त संजय से एक लाख 75 हजार 225 रुपये और जाकिर से एक लाख 48 हजार रुपये ऑनलाइन विक्रम इंटरप्राइजेज और आदर्श सिंह के यूपीआई पर जमा कराए। यही नहीं, एजेंट ने तीन चेक और सभी के पासपोर्ट भी ले लिए। मेल पर ऑफर लेटर, एयर इंडिया की आठ अक्टूबर की फ्लाइट व सिंगापुर परमिट की प्रति भेजकर पूरी तरह भरोसे में रखा। पांच अक्टूबर को टिकट कैंसिल होने और तारीख 21 अक्टूबर करने की जानकारी देकर वरुण पहले की तरह संपर्क में रहा, लेकिन 17 अक्टूबर से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। शंका होने पर हम सभी युवक लखनऊ पहुंचे तो ऑफिस पर ताला मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि वह एक सप्ताह से नहीं आया। तब पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। बताया कि उन लोगों खेत और जेवर गिरवी रखकर रकम जुटाई थी। साइबर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।