जन सेवा केंद्र संचालक पर ठगी का आरोप
Fatehpur News - खखरेरु थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर महिलाओं से ठगी का आरोप लगा है। रेखा देवी, सोनी देवी और गायत्री देवी ने कहा कि संचालक ने धनराशि ली लेकिन खाते में पैसे नहीं पहुंचे। संचालक फरार हो गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

खखरेरु। थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर महिलाओं से ठगी का आरोप लगा है। गांव निवासी रेखा देवी, सोनी देवी और गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक खातों में जमा कराने के नाम पर उनसे धनराशि ली, लेकिन खाते में पैसा नहीं पहुंचा। पीड़ितों के अनुसार रेखा देवी ने 1.26 लाख, सोनी देवी ने 1.05 लाख और गायत्री देवी ने 35 हजार रुपये जमा कराने के लिए दिए थे। शुरुआत में संचालक बहाने बनाता रहा, लेकिन बाद में केंद्र बंद कर फरार हो गया। महिलाओं ने बताया कि रुपये जमा होने की कोई वैध रसीद भी नहीं दी गई।
दो दिन पहले भी इसी संचालक के खिलाफ अन्य महिलाओं ने शिकायत की थी। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


