ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरदलदल भरे मार्ग से राहगीर निकलने को मजबूर

दलदल भरे मार्ग से राहगीर निकलने को मजबूर

कस्बे से शिवराजपुर गांव को जाने वाली सड़क हल्की बारिश में ही दलदल में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग में बड़े बड़े गड्डों से राहगीर निकलने को मजबूर...

दलदल भरे मार्ग से राहगीर निकलने को मजबूर
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 17 Jul 2018 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे से शिवराजपुर गांव को जाने वाली सड़क हल्की बारिश में ही दलदल में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग में बड़े बड़े गड्डों से राहगीर निकलने को मजबूर हैं।

मार्ग के किनारे स्थित दुकानों के लोग भी परेशान हैं। वाहन निकलने पर मार्ग का गंदा पानी उनकी दुकानों में पहुंच रहा है। जिससे उनका सामान खराब होता है।

चौडगरा पुलिस चौकी से शिवराजपुर मार्ग में जगह जगह गड्डे हैं। जिनमें बारिश का पानी भर गया है। गाडि़यां निकलने से रास्ता दलदल हो गया है। रास्ते के दोनो ओर दुकानदारों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि शिवराजपुर मार्ग के मरम्मतीकरण की मांग बीते वर्ष बारिश के पूर्व ग्रामीणों और व्यापारियों ने रास्ता बंद कर प्रदर्शन किया था। बावजूद इसके किसी ने भी गम्भीरता नहीं दिखाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे के लिए मिट्टी ले जाने वाले डम्फरों के आवागमन से रास्ता बदहाल हुआ है। इस रास्ते से शिवराजपुर, कटरी, भाउपुर, रावतपुर, साई सहित एक दर्जन से अधिक लोगों का आवागमन होता है। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, दीपू सिंह, बादल सविता, चांद खां, अनूप सिंह आदि व्यापारियों ने डीएम से शिकायत करने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें