ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरकोहरे से थमी ट्रेन व बसों की रफ्तार, यात्री हुए बेहाल

कोहरे से थमी ट्रेन व बसों की रफ्तार, यात्री हुए बेहाल

जैसे जैसे सर्दी और कोहरे का सितम ढ़हने लगा है वैसे ही जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। बुधवार के बाद गुरुवार की सुबह भी कोहरा लोगों को देखने को मिला। सुबह पहर घर से बाहर निकले लोग रेलवे स्टेशन एवं...

कोहरे से थमी ट्रेन व बसों की रफ्तार, यात्री हुए बेहाल
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरThu, 21 Dec 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जैसे जैसे सर्दी और कोहरे का सितम ढ़हने लगा है वैसे ही जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। बुधवार के बाद गुरुवार की सुबह भी कोहरा लोगों को देखने को मिला। सुबह पहर घर से बाहर निकले लोग रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टाप पर स्थित चाय की दुकानों में चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। वहीं कोहरे से ट्रेन एवं वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। रेलवे स्टेशन में पूछताछ केंद्र पर एवं प्रतीक्षालय कक्ष में यात्रियों की भीड़ डटी रही। सड़को पर दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन रेंगते नजर आए।

गुरुवार को मौसम इस कदर बेरहम हुआ कि हर कोई परेशान रहा। घने कोहरे से यातायात बेपटरी हो गया। सड़कों पर वाहन दिन में भी लाइट जलाकर रेंगतें हुए चले। सबसे अधिक प्रभावित रेल एवं रोडवेज बसों से यात्रियों को हलाकान होना पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग से होकर गुजरने वाली गाडि़यां कोहरे की वजह से काफी लेट चल रही हैं। दो, एक घंटे देरी से आने जाने वाली गाडि़यां अब चार से पांच घंटे देरी से चल रही है। सुबह शाम सर्दी के बीच लोग चाय की दुकानों में नजर आए। इसके अलावा जहां भी अलाव दिखे हाथ गरम करते रहे। सर्दी के चलते शाम पहर बाजारों खास रौनक नहीं दिखी। हालांकि दिन में निकल रही धूप लोगों को काफी राहत दे रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें