संशोधित- आखेट के दौरान मछुआरा यमूना में डूबा
Fatehpur News - -किनारे मिले कपड़े, पत्थरों में हाथ फंसकर डूबने की आशंका -किनारे मिले कपड़े, पत्थरों में हाथ फंसकर डूबने की आशंका -किनारे मिले कपड़े, पत्थरों में हाथ

अमौली। चांदपुर थाना के मवई गांव में यमुना नदी में आखेट करने गया मछुआरा डूब गया। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरु की। घाट किनारे युवक के कपड़े रखे मिले लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखारों की मदद से युवक की नदी में तलाश कराई गई। गुरुवार देर शाम युवक का शव यमुना में उतरा आया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मवई गांव निवासी 28 वर्षीय दीपू निषाद बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर से मछली आखेट पर जाने की बात कह निकला था। नदी किनारे कपड़े रख वह मछली पकड़ने के लिए नदी में कूद गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों संग ग्रामीणों ने दीपू की तलाश शुरु की। पथरेली घाट किनारे उसके कपड़े रखे हुए मिले। ग्रामीणो ने बताया कि पथरेली घाट के क्षेत्र में नदी में अधिकांश पत्थर है। पत्थरों के बीच में डुबकी लगाकर मछुआरे मछली पकड़ते हैं।
आशंका जताई जा रही है कि गहराई में दीपू का हाथ किसी पत्थर में फंस गया। जिसके चलते वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई। एसडीआरएफ टीम लखनऊ से बुलाई गई थी। देर शाम युवक का शव बरामद हो गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।