Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFilaria Eradication Campaign Launches in Bahua Block Fatehpur
बहुआ में आज से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान

बहुआ में आज से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर के बहुआ ब्लाक में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान आज से शुरू हो रहा है, जो 28 फरवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य हाथीपांव जैसी लाइलाज बीमारी से मुक्त करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवाएं देंगी। 1.87 लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य रखा गया है।

Feb 09, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। बहुआ ब्लाक में आज यानी मंगलवार से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य ब्लाक को हाथीपांव जैसी लाइलाज बीमारी से मुक्त करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अपनी देखरेख में फाइलेरिया रोधी दवाएं (डीईसी, एलबेंडाजोल और आइवरमैक्टिन) खिलाएंगी। जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ती रंजन ने बताया कि दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को दवा दी जाएगी। आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन की उपयोगिता और इसके लाभों के बारे में जानकारी देंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही, यह भी समझाया जाएगा कि दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और चिकित्सकीय देखरेख में दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि दी जाने वाली दवाओं का सेवन अवश्य करें और किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चे और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर अन्य सभी पात्र लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा। अभियान में ब्लाक के 1.87 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 200 टीमें और 33 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।