Fatehpur News: बाइक हटाने के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News: धाता के सूर्यकुंड पक्का तालाब बाजार में बाइक हटाने को लेकर तीन युवकों ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चौकीदार रामशरण और उनके बेटे पर हमला हुआ, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी भाग गए। जांच जारी है।

Fatehpur News: धाता। कस्बे के सूर्यकुंड पक्का तालाब बाजार में बाइक हटाने को लेकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नारायणपुर निवासी रामशरण धाता थाने में चौकीदार है। चौकीदार ने बताया कि 29 जुलाई की शाम वह अपने पुत्र के साथ सब्जी खरीदने बाजार गए थे। इसी दौरान तीन युवकों से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले।
थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।


