ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरफतेहपुर में केरोसिन छिड़ककर विवाहिता ने खुद को फूंका

फतेहपुर में केरोसिन छिड़ककर विवाहिता ने खुद को फूंका

मलवां के मंझूपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने गुरुवार की रात खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसे नाजुक हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे कानपुर रेफर किया गया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहा थे लेकिन...

फतेहपुर में केरोसिन छिड़ककर विवाहिता ने खुद को फूंका
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरFri, 11 Aug 2017 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मलवां के मंझूपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने गुरुवार की रात खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसे नाजुक हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे कानपुर रेफर किया गया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहा थे लेकिन उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी श्रीचंद्र की बेटी नीलम (40) की शादी कई वर्ष पहले फूलचंद्र निवासी मंझूपुर थाना मलवां के साथ हुआ था। शादी के बाद उसे पांच बच्चे भी हुए। इसमें विनीता, नैंसी, मांसी, हिमांशी और नवनीत शामिल हैं। नीलम ने गुरुवार की रात किसी बात को लेकर ससुराल में ही आग लगा ली। उसे परिजन सदर अस्पताल ले आए। उसे कानपुर भेजा गया था, मगर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मिले उसके चचेरे भाई कल्लू ने बताया कि नीलम मानसिक रूप से काफी परेशान थी और उसकी दिमागी स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें