दुकान में घुसकर हमला, सिर फोड़ा
Fatehpur News - दुकान में घुसकर हमला, सिर फटा दुकान में घुसकर हमला, सिर फटादुकान में घुसकर हमला, सिर फटादुकान में घुसकर हमला, सिर फटादुकान में घुसकर हमला, सिर फटा

फतेहपुर। धाता थाना के नगरुवा मोड़ पर पान गुटखा की दुकान चलाने वाले राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर कुलदीप कुमार, रवी निवासी हरदवां तथा किशन निवासी पश्चिम शरीरा उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में राजेंद्र का सिर फट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। फोन हैक कर खाते से 18 हजार उड़ाए फतेहपुर। सदर कोतवाली के मसवानी खजरी नीम निवासी विभू विधिनेश सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका मोबाइल फोन हैक हो गया, जिसके बाद खाते से 18 हजार चार सौ रुपये निकाल लिए गए।
पुलिस ने केस दर्ज किया है। दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट फतेहपुर। ललौली कस्बे के मोहल्ला सातआना की नीतू पत्नी नरेंद्र कुमार उर्फ नंदी साहू ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। नीतू ने बताया कि विवाह के बाद से ही सोने की चेन और एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। 25 फरवरी की रात पति ने शराब के नशे में लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे आंख और नाक में गंभीर चोट आई। जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। पीआरडी जवान की मौत पर केस दर्ज फतेहपुर। हुसैनगंज क्षेत्र के छेउका गांव निवासी बीनू सिंह ने पति धर्मेश सिंह की सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मेश सिंह आठ फरवरी की रात ड्यूटी पर चौकी छिवलहा जा रहे थे, तभी हुसैनगंज-छिवलहा मार्ग पर नहर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तेरहवीं के बाद पत्नी ने 26 फरवरी को थाने में सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दूल्हे के दोस्त को गोली मारने में केस दर्ज बिंदकी। बारातियों के दो गुटों के बीच हो रहे विवाद में गोली चलने से घायल दूल्हे के दोस्त की हालत में सुधार है। उधर पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर मोड़ स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस संचालक आदर्श उमराव ने बताया कि 25 फरवरी की रात करीब पौने 12 बजे सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति ने रवी प्रताप सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी मोहन पुरवा, जिला बांदा को गोली मार दी। घायल को सीएचसी बिंदकी भेजा गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया था। घायल का कानपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। सिलाई दुकान में घुसकर मारपीट, हाथ तोड़ा फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ बाजार में समीम मोहम्मद की सिलाई दुकान में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। समीम ने बताया कि अरमान, हनीफ व जैमुन ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया और पुत्र मोहम्मद जाफर के सिर में चोट आई। आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। घर में घुसकर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के राजकिशोर पर रात में घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 24 फरवरी की रात दरवाजा तोड़कर आरोपी कमरे में घुसा और मुंह दबाकर छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। लाइनमैन को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया थरियांव। थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी आकाश द्विवेदी ने गांव के रिंकू सिंह पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाया है। आकाश ने बताया कि 18 फरवरी की सुबह वह बिजली उपकेंद्र जा रहे थे, तभी रिंकू सिंह ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और विरोध पर लात-घूंसे मारे। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर ठग ने महिला को ब्लैकमेल कर ठगे लाखों विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नेवाजपुर गांव की एक महिला को साइबर ठग ने करोड़पति बनाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। ठग ने एआई से वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल किया और कई किश्तों में लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर टीम को जांच सौंपी है। घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी का आरोप है कि वह बुधवार दोपहर घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक रामलखन ने अकेला देख घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर धमकियां देते हुए मौके से भाग निकला। जिसके बाद शाम को किशोरी ने परिजनो से घटना बताई। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घर में लगी आग गृहस्थी जलकर खाक विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के महोली का डेरा मजरा महावतपुर असहट गांव निवासी राजा निषाद के मिट्टी और छप्पर के घर में शुक्रवार सुबह अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई आग की लपटे देख ग्रामीणों ने आग पर पानी डालना शुरु किया,लेकिन तब तक आग की लपटों में घर में रखी गृहस्थी अनाज कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं सूचना के बाद पहुंची राजस्व टीम ने पीड़ित को मदद का आश्वासन देकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। बाइकों की भिड़ंत में सवार घायल विजयीपुर। खागा कोतवाली के मोगरिहापुर मजरे शाहजहांपुर सेलरहा गांव के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे एक बाइक सवार राजू निवासी जगतपुर का पैर टूट गया एवं दुसरा बाइक सवार युवक का सिर फटने से वह भी गंभीर घायल हो गया जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



