
सीएम की चौखट पर पहुंचेगी व्यापारियों की समस्या
Fatehpur News - फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान और लखनऊ में होने वाली बैठक की रणनीति पर चर्चा की गई। पटाखा व्यापारियों की समस्याओं को सीएम के सामने रखने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल गठित किया जाएगा। बैठक में कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।
फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में सदस्यता अभियान के साथ ही लखनऊ में आयोजित होने वाली बैठक की रणनीति बनाई गई। साथ ही पटाखा व्यापारियों की पीड़ा सीएम की चौखट तक पहुंचाए जाने पर भी मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि आगामी आठ जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी संख्या में सहभागिता निभाने के लिए व्यापारियों का जत्था रवाना होगा। जिसके लिए सभी विधानसभाओं का दौरा कर व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उन्हे जोड़ा जाएगा। बताया कि जिले का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के साथ सीएम से मिलेगा।
जिसके दौरान पीड़ित पटाखा व्यापारियों की पीड़ा से उन्हे अवगत कराते हुए मदद की मांग की जाएगी। संरक्षक विनोद गुप्ता ने कहा कि संगठन सभी छोटे और बड़े व्यापारियों का सम्मान करता है, साथ ही व्यापारियों को होने वाली समस्याओं की लड़ाई भी लड़ता है। बताया कि जिले के भ्रष्ट अधिकारियों की एक सूची संगठन द्वारा तैयार की गई है जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से सीएम तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से संजय गुप्ता, रज्जन गुप्ता, कुलदीप भदौरिया, संजय जौहरी, मो.आसिफ, विनोद सिंह चंदेल, हिमांशु श्रीवास्तव, धीरज बाल्मीकि, शिवम तिवारी, उमेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




