
शहरियों को 50 नंबर ओवरब्रिज चालू होने का इंतजार
Fatehpur News - फतेहपुर में 50 नंबर ओवरब्रिज के मरम्मतीकरण के चलते शहरियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के काम में धीमी प्रगति के कारण यातायात बाधित है। पीडब्ल्यूडी ने 55 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा किया है, लेकिन पुल के सूखने के लिए एक माह का समय लगेगा।
फतेहपुर। 50 नंबर ओवरब्रिज के मरम्मतीकरण में लगने वाले समय के चलते शहरियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जिसके चलते शहरियों को अब इस पुल के काम के समाप्त होने के साथ ही इससे फर्राटा भरने का इंतजार है। जिससे शहरियों को आए दिन लगने वाले जाम के झाम से निजात मिल सके। साउथ सिटी के लिए आवागमन को बनने वाले 50 नंबर ओवरब्रिज के जर्जर हो जाने के बाद इसको दुरुस्त करवाए जाने के लिए दो माह पूर्व पुल से होने वाले आवागमन को बंद करवा दिया गया था। जिसके बाद से वाहनों का आवागमन शादीपुर रेलवे फाटक व हरिहरगंज ओवरब्रिज से करना पड़ रहा है।

लेकिन काम के कच्छप गति से चलने के कारण इसका आवागमन अब तक सुचारू नहीं हो सका जिससे शहरियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काम करवाए जाने के दौरान पीडब्ल्यूडी द्वारा 55 प्रतिशत काम पूरा होने के दावे किए जा रहे हैं जिससे शहरियों को होने वाली परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्सईएन पीड़ी एके शील ने बताया कि पुल का काम 55 प्रतिशत पूरा करवा लिया गया है। बियरिंग के कराए जाने वाले काम को लेकर कुछ अधिक समय लग रहा है जल्द ही काम को पूरा करवाया जाएगा। जिसके बाद एक माह तक पुल के सूखने के लिए समय लगेगा। जिसके बाद इस पुल से आवागमन को सुचारू कराया जाएगा। वहीं ओवरब्रिज के बंद होने के कारण शहर के अंदर से वाहनों का लोड बढ़ जाने के चलते करीब दो माह से आवागमन में खासी परेशानियों का सामना राहगीरों को करना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




