बंदियों के मध्य पहुंच बांटी होली की खुशियां
Fatehpur News - फतेहपुर में जिला कारागार में एक प्रतिनिधि मंडल ने बंदियों के साथ होली का पर्व मनाया। उन्होंने महिला बंदियों को साड़ियाँ, बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारियाँ वितरित कीं। जेलर ने इस पहल को सामाजिक सद्भाव और सकारात्मकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम बताया।

फतेहपुर। जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कारागार पहुंचकर बंदियों के साथ होली के पर्व की खुशियों को साझा किया। साथ ही उन्हे कपड़ो आदि के साथ ही रंग, पिचकारियों के साथ ही मिष्ठान व फलों का वितरण किया गया। सचिव विपिन बिहारी शरन ने नेतृत्व में जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को साड़ी, बच्चों को रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी, खिलौने के साथ ही अन्य बंदियों को फल, गुझिया सहित मिष्ठान का वितरण कर जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ होली पर्व की खुशियां साझा की। साथ ही बंदियों को आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाए जाने की अपील की।
इस दौरान कारागार के जेलर अनिल कुमार को भी सम्मानित किया गया, उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बंदियों के मन में सामाजिक सद्भाव और सकारात्मकता का भाव जागृत होता है। साथ ही समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास संवेदनशीलता एवं पुनर्वास की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने रंगों के पर्व पर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर शैलेंद्र शरण सिम्पल, विनोद गुप्ता, बुद्धराज धाकड़ी, गौरव गुप्ता, सौनक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


