Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दो गिरफ्तार
Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर
Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर रात देवमई नहर पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायल रफीक पुत्र सफीक निवासी कछेवरा, थाना जहानाबाद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली निवासी तेजानगर और जावेद पुत्र नफीस निवासी तेजानगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, 12 सौ नगद, सफेद रंग की बोलेरो कार, लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
बताया कि आरोपी बकेवर और औंग थाने में दर्ज चोरी से संबंधित तीन मुकदमों में वांछित थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जिलों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।


