बैंकर्स को ऋण जमानुपात बढ़ाने के डीएम ने दिए निर्देश
फतेहपुर, संवाददाता। बैंकर्स को ऋण जमानुपात बढ़ाने के डीएम ने दिए निर्देशबैंकर्स को ऋण जमानुपात बढ़ाने के डीएम ने दिए निर्देश

फतेहपुर। डीसीसी व डीएलआरसी की बैठक में तमाम ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्वीकृत को ऋण मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। बैंकर्स को जनपद का ऋण जमानुपात बढ़ाने की बात कहते हुए लंबित आवेदनों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रविन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार सृजन योजना के अलावा वार्षिक ऋण योजना सहित तमाम संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए भारतीय स्टेट बैंक के जिला समन्वयक को बैंक ऋण जमानुपात बढ़ाने की कार्ययोजना बनाकर रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। आईसीएमडब्लू व आरोह संवेदनशीलता के साथ जागरूकता अभियान चलाए, समूह की महिलाओं को न्याय पंचायत में मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करने, पात्र लाभार्थियों को ऋण मुहैया कराए, प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं को बैंक क्रेडिट लिंकेज कराने के निर्देश दिए।
यहां आईएएस प्रशिक्षु नवसीन, एलडीएम गोपाल कृष्णा, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, सीएमओ डॉ राजीव नयन, जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक सहित अधिकारी रहे। महात्मा गांधी सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह ने जनपद की गौशालाओं में संरक्षित पशुओं के हरा चारा, भूसा, पेयजल की समीक्षा की। गौशालाओं में पशुचर की भूमि पर हरे चारे की बुआई कराया जाए। भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के एसडीएम को निर्देशित किया। गर्मी में बचाव के लिए टीन शेड लगवाने की बात कही। जिन नपं में कान्हा गौशाला नहीं है उसकी सूची मांगी। साथ ही निर्माणाधीन गौशालाओं का कार्य जल्द पूरा करने व संचालित बायो गैस प्लांट के उत्पादन की रिपोर्ट मांगी। यहां एसडीएम सदर प्रदीप कुमार रमन, पीडी शेषमणि सहित तमाम अधिकारी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


