Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFatehpur Groom Breaks Wedding After Demanding Extra Dowry Victim Faces Abuse and Police Neglect
शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शोषण

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शोषण

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। शादी की तारीख से पहले अतिरिक्त दहेज की मांग पर शादी तोड़ दी। पीड़िता के परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें धमका रही है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मदद मांगी है।

Dec 18, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की तय तारीख से ठीक पहले अतिरिक्त दहेज की मांग पर शादी तोड़ दी। कई बार सुलह समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन बिना अतिरिक्त दहेज आरोपी शादी के लिये राजी नहीं हुआ। पीड़िता परिजनो संग कोतवाली का चक्कर लगा रही है। पुलिस केस दर्ज करने की बजाए उल्टा धमका कर भगा रही है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी दो साल पहले परिजनों की रजामंदी से शादी तय हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सात नवंबर को शादी की तारीख तय थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे। करीब दस लाख का दान दहेज वर पक्ष को दिया जा चुका था। लेकिन शादी के दो दिन पूर्व युवक और उसके परिजनों द्वारा कार और दस तोला सोना की मांग कर दी गई। पिता ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। पीड़िता ने बताया कि शादी तय होने के बाद युवक उसके साथ लगातार शोषण करता रहा। अपने साथ घुमाने ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी तोड़ने की बात पर पिता ने सामाजिक अपमान होने से जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिये आ रहे हैं तो पुलिस हर रोज मुकदमा दर्ज न करके सिर्फ टाल रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूर्व में इनके द्वारा समझौता कर लिया गया था। जांच की जा रही है।